फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Storm and Rain Topple Poles and Trees; Power Outage in 200 Villages

Sonebhadra News: आंधी-बारिश से गिरे खंभे और पेड़, 200 गांवों में बिजली गुल

Fri, 29 May 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Storm and Rain Topple Poles and Trees; Power Outage in 200 Villages
घोरावल क्षेत्र के अहरौरा गांव में खपरैल के मकान पर गिरा पेड़। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : कुणाल के पिता पंकज कोदस लाख की सहायता राशि का चेक सौंपते आगरा विप्रा के अधिकारी। स्रोत स्वयं
सोनभद्र/घोरावल। जिले रॉबर्ट्सगंज और घोरावल तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार की भोर में आंधी और गरज-चमक के बीच हुई बारिश से तमाम जगहों पर नुकसान पहुंचा है। पांच से अधिक स्थानों पर बिजली के खंभे टूटने और बड़ी संख्या में पेड़ों के गिरने से रॉबर्ट्सगंज और घोरावल क्षेत्र के 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। दोपहर तक कुछ इलाकों में आपूर्ति चालू हो गई। वहीं कुछ इलाकों में 15 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रहीं। आंधी-पानी से आम के फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की तरफ से खराब मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को सुबह करीब 3 बजे से ही मौसम खराब होने लगा। करीब 3:45 बजे जब लोग सोए हुए थे, अचानक तेज आंधी के प्रभाव से घरों के टिन शेड, दरवाजे, खिड़कियां, दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग आदि की तेज आवाज में खड़खड़ाने की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुल गई। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट की घंटियां मोबाइल पर बजने लगीं। आंधी के साथ हुई बारिश से रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के ऊंचडीह, चकरिया और सलखन क्षेत्र में बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। रॉबर्ट्सगंज के पुसौली में एक 11 हजार केवी का खंभा टेढ़ा हो गया। वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति शुरू करने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

घोरावल क्षेत्र के तिलौली गांव में ट्रांसफार्मर नीचे गिर पड़ा, मुड़ीलाडिह गांव में भी खंभे गिरे, कुसुम्हा गांव में पोखरे के पास 11 केवी बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा है। अहरौरा गांव में खपरैल के मकान पर पेड़ गिर पड़ा, हालांकि उसमें रहने वाले लोग सुरक्षित बच गए। 33 केवीए में भी फॉल्ट हो गया, जिसे मौसम दुरुस्त होते ही बिजली कर्मियों ने ठीक करना शुरू कर दिया। आंधी शुरू होते ही घोरावल तहसील क्षेत्र के विभिन्न सब स्टेशनों से जुड़े घोरावल नगर, खुटहा, खरूआंव, कनेटी, केवली, सोतील, गुरुवल, धनावल, पाती, डोमखरी, गुरेठ, सतौहा, विसुंधरी, भैंसवार समेत 150 से अधिक राजस्व गांवों में आपूर्ति बंद हो गई। दिन में तापमान गिरने से लोगों को राहत मिली। आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्रा-कोन में बिजली के दो खंभे क्षतिग्रस्त
पिपरी विद्युत वितरण क्षेत्र के पिपरी नगर के तुर्रा क्षेत्र में और कोन ब्लॉक में बिजली के दो खंभे और तार क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हो गई। पिपरी उपखंड के एसडीओ धमेंद्र प्रताप ने बताया कि शुक्रवार की तुर्रा, कोन और जवारीडा़ंड में खंभे और पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। जिसका मरम्मत कराते हुए शुक्रवार की दोपहर में आपूर्ति चालू कर दिया गया। आंधी-पानी से क्षेत्र में कहीं बड़ी क्षति नहीं हुई है।

आंधी तूफान के कारण कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे टूटकर गिर पड़े या तार पर पेड़ गिर पड़े हैं। वहीं कई स्थानों पर बिजली के तार टूटकर गिर पड़े हैं।आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग लगातार काम में जुटा हुआ है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। - राजेंद्र बिंद, अवर अभियंता-घोरावल।

--
शुक्रवार की भोर में आई आंधी-पानी के दौरान ऊंचडीह, चकरिया और सलखन क्षेत्र में कुछ खंभे गिरे गए हैं। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से दिक्कत हुई है। शुक्रवार की दोपहर बाद तक मरम्मत कार्य कराते हुए आपूर्ति सुचारू रूप से चालू करा दी गई। -ओपी गुप्ता, एक्सईएन-विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज।

घोरावल क्षेत्र के अहरौरा गांव में खपरैल के मकान पर गिरा पेड़। स्रोत जागरूक पाठक

घोरावल क्षेत्र के अहरौरा गांव में खपरैल के मकान पर गिरा पेड़। स्रोत जागरूक पाठक- फोटो : कुणाल के पिता पंकज कोदस लाख की सहायता राशि का चेक सौंपते आगरा विप्रा के अधिकारी। स्रोत स्वयं

घोरावल क्षेत्र के अहरौरा गांव में खपरैल के मकान पर गिरा पेड़। स्रोत जागरूक पाठक

घोरावल क्षेत्र के अहरौरा गांव में खपरैल के मकान पर गिरा पेड़। स्रोत जागरूक पाठक- फोटो : कुणाल के पिता पंकज कोदस लाख की सहायता राशि का चेक सौंपते आगरा विप्रा के अधिकारी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed