फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stopped the increment of four including ADO Panchayat of Nagwan and Chatra

नगवां और चतरा के एडीओ पंचायत समेत चार की वेतन वृद्धि रोकी

Mon, 29 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stopped the increment of four including ADO Panchayat of Nagwan and Chatra
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के अंतर्गत शौचालय निर्माण में खामियां उजागर हुई हैं। पहली किस्त का उपयोग कर शौचालय बनवाए बिना ही लाभार्थियों को दूसरी किस्त देने की संस्तुति कर दी गई है। रैंडम वेरिफिकेशन में इसकी पोल खुलने पर डीपीआरओ ने नगवां और चतरा ब्लॉक के एडीओ पंचायत व संबंधित गांवों के सचिवों के एक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत सरईगाढ़ में 27 ऐसे शौचालय के द्वितीय किस्त की डिमांड ब्लाक से भेजी गई जो अब तक शुरू ही नहीं हुए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सरईगाढ़ के सचिव सुजीत कुमार और एडीओ पंचायत चंद्रदेव पांडेय की एक वेतन वृद्धि रोक दी है। चतरा ब्लाक में तीन शौचालय अनारंभ पाए गए। इस पर सचिव प्रमोद कुमार और एडीओ पंचायत सुधाकर राम की एक वेतन वृद्धि अवरुद्ध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि सीडीओ की ओर से पूर्व में सभी एडीओ पंचायत और सचिवों को निर्देश दिया गया है कि अपात्रों को धनराशि न दें। इसके बावजूद अनारंभ शौचालयों के लाभार्थियों की डिमांड भेज दी गई। इस पर दो सचिव और दो एडीओ पंचायत के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। शौचालय निर्माण में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed