{"_id":"68111bd54582762cd20b2d9f","slug":"still-disappointment-in-civil-service-students-of-abhyudaya-coaching-are-flying-high-in-jee-neet-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-127646-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सिविल सेवा में अभी निराशा, जेईई-नीट में झंडे गाड़ रहे अभ्युदय कोचिंग के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सिविल सेवा में अभी निराशा, जेईई-नीट में झंडे गाड़ रहे अभ्युदय कोचिंग के विद्यार्थी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को भले ही सिविल सेवा की परीक्षा में अभी सफलता न मिली हो, लेकिन जेईई-नीट सहित अन्य परीक्षाओं में मेधावियों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं।
पिछले तीन वर्षों में इस कोचिंग के चार विद्यार्थियों ने जेईई तो पांच ने नीट में सफलता पाई है। इसके अलावा सीडीएस जीडी में भी दो अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सुविधाओं के अभाव में बड़े शहरों की महंगी कोचिंग से महरूम हो रहे गरीब परिवारों के विद्यार्थियों का इस कोचिंग के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है।
गरीब परिवारों के बच्चों को अफसर बनाने के मकसद से जिले में वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की शुरुआत की गई थी। समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित कोचिंग में पहले सिर्फ सिविल सेवा की तैयारी के लिए पढ़ाई शुरू कराई गई थी।
विज्ञापन
बाद में स्थानीय प्रशासन की पहल पर कंपनियों के सीएसआर से मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली नीट और जेईई की तैयारी भी शुरू हुई। पिछले तीन वर्षों में इस कोचिंग में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई की है।
इसमें वर्ष 2022-23 में तीन छात्र-छात्राओं ने जेईई में सफलता पाई तो वर्ष 2023-24 में एक को जेईई और पांच को नीट में सफलता मिली। चयनित सभी विद्यार्थी एससी और ओबीसी श्रेणी में उन परिवारों से हैं, जिनके लिए घर से दूर जाकर कोचिंग करना आसान नहीं था।
इसके अलावा चालू वर्ष में दो छात्रों का एसएससी जीडी में भी चयन हुआ है। वर्तमान सत्र में भी यहां सिविल सर्विस के लिए 100, नीट के लिए 90 और जेईई के लिए 25 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चल रही है। नए सत्र 2025-26 के लिए भी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू है।
ऑनलाइन आवेदन के बाद काउंसिलिंग से होता है चयन
लोढ़ी में पॉलिटेक्निक कॉलेज मार्ग पर स्थित सामुदायिक भवन में संचालित अभ्युदय कोचिंग में निशुल्क कोचिंग के लिए अभ्यर्थियों को अभ्युदय डॉट वन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कोर्स कोऑर्डिनटर मनीष पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्ड कॉपी कोचिंग में जमा करानी होगी। अभ्यर्थी सीधे आवेदन भी सेंटर पर जमा कर सकते हैं। आवेदकों की काउंसिलिंग में उनकी रुचि और पढ़ाई के प्रति रुझान का आकलन करते हुए रिक्त सीटों पर चयन किया जाना है। नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात मई निर्धारित है। निर्बल आय वर्ग के मेधावी व लगनशील विद्यार्थियों का चयन प्राथमिकता में है।
जिले में वर्ष 2022 से अभ्युदय कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इसमें दुर्बल आय वर्ग के मेधावी व लगनशील विद्यार्थियों को सिविल सेवा के अलावा नीट, जेईई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षार्थियों की निशुल्क तैयारी कराई जा रही है। अब तक जेईई में चार और नीट में छह अभ्यर्थी सफल भी हुए हैं। इस वर्ष संख्या बढ़ने की उम्मीद है। -रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी।