फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sticks in the bandits, one refer

पट्टीदारों में चले लाठी-डंडे, एक रेफर

Sun, 07 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sticks in the bandits, one refer
सदर कोतवाली क्षेत्र के तकिया गांव में शनिवार की शाम पुराने विवाद को लेकर पट्टीदारों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट मेें दोनों तरफ से चार लोगों को चोट लगी। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने एक घायल हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम चार बजे तकिया गांव मेें पुराने विवाद को लेकर पट्टीदारों में मारपीट हो गई। घटना की जानकरी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची गई लेकिन पुलिस को देखते ही मारपीट में शामिल कई लोग फरार हो गए। वादी सत्य प्रकाश का कहना है कि पट्टीदारों ने अनायास लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से वारकर उसके भाई प्यारे लाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीचबचाव करने के लिए बड़े पिता के लड़के पप्पू गए तो मनबढ़ों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर ने कहा कि सत्य प्रकाश की तहरीर पर जनार्दन सोनकर, अमित, सुरेंद्र सागर, कृष्ण कुुमार अनिल के खिलाफ संबंधित धाराओं मेें केस दर्ज कर लिया गया है। दूूसरे पक्ष की तहरीर पर भी केस दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। बताया कि मारपीट में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, फरार लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed