{"_id":"68047d216044b0d3ea0df962","slug":"statue-of-ambedkar-vandalised-in-sonbhadra-tension-in-village-heavy-police-force-deployed-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी: गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, नाराज लोगों को समझाने में छूटे पसीने; रपट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी: गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, नाराज लोगों को समझाने में छूटे पसीने; रपट दर्ज
Sun, 20 Apr 2025 10:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:20 AM IST
सार
भारतरत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी होते ही कम्हरिया में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। नाराज लोगों को समझाने के साथ ही रपट दर्ज कर लिया गया। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कम्हरिया गांव में तोड़ डाली आंबेडकर की मूर्ति।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Bhimrao Ramji Ambedkar: सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कम्हरिया में शरारती तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए। गांव में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
कड़ी नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने में लगी रही।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव के अस्थाई ग्राम सचिवालय के पास यह प्रतिमा 28 फरवरी 1995 को स्थापित की गई थी। तब से हर वर्ष बाबा साहब की जयंती समेत अन्य अवसरों पर कई सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम इसी स्थान पर आयोजित होते रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतिमा के टूटने की खबर मिलते ही गांव में भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर फोर्स तैनात कर दी है। रायपुर एसओ रामदरश राम, सीओ सदर रणधीर मिश्रा और नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक मूर्ति तोड़ने की घटना नहीं, बल्कि बाबा साहब और संविधान के अपमान का मामला है। पूर्व में प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश की जा रही है।