{"_id":"643ad5b98871cc6be90511e4","slug":"states-fourth-sc-class-hostel-to-be-built-in-salkhan-sonbhadra-news-c-20-1-155746-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सलखन में बनेगा प्रदेश का चौथा एससी वर्ग का छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सलखन में बनेगा प्रदेश का चौथा एससी वर्ग का छात्रावास
विज्ञापन
सोनभद्र। सब कुछ ठीक रहा तो सलखन में जल्द ही अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। छात्रावास में रहकर अनुसूचित जाति छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। सलखन में खुलने वाला यह प्रदेश का चौथा छात्रावास होगा। समाज कल्याण विभाग की तरफ से छात्रावास निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करते हुए शासन में रिपोर्ट भेज दी गई है। अब शासन से धन मिलने का इंतजार है। धन मिलने के साथ ही छात्रावास का निर्माण शुरू हो जाएगा।
शासन ने प्रदेश के चार जनपदों में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रावास खोलने के निर्देश दिए हैं। इसमें अलीगढ़, मिर्जापुर, कन्नौज और सोनभद्र शामिल हैं। इन जिलों में छात्रावास के लिए जमीन चिह्नित करते हुए कार्ययोजना बनाकर भेजने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में सोनभद्र के सलखन क्षेत्र में छात्रावास के लिए जमीन चिह्नित किया गया है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सलखन में 50 बेड के छात्रावास का निर्माण कराया जाना है। शासन के निर्देश के क्रम में यहां छात्रावास निर्माण के लिए करीब 1500 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर ली गई है। छात्रावास अनुसूचित जाति के छात्रों (बालकों) के लिए बनाया जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से जमीन चिह्नित करते हुए शासन को रिपोर्ट प्रेषित कर दिया गया है। छात्रावास के निर्माण पर करीब 54 लाख रुपये की लागत आएगी। उम्मीद है कि जल्द ही छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
आदिवासियों के लिए भी खुलने हैं छात्रावास
आकांक्षी जनपद सोनभद्र में तहसील स्तर पर आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए चार छात्रावास खोलने हैं। सभी तहसील मुख्यालय पर एक-एक छात्रावास का निर्माण कराना है। इसके लिए जमीन चयन करते हुए रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश है। मगर अभी तक जमीन चयन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
शासन की तरफ से प्रदेश के चार जनपद अलीगढ़, कन्नौज, मिर्जापुर और सोनभद्र में एससी वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण कराने का निर्देश है। सलखन में 50 बेड के छात्रावास के निर्माण के लिए 1500 वर्ग मीटर जमीन का चयन कर लिया गया है। छात्रावास के निर्माण पर करीब 54 लाख रुपये की लागत आएगी। - रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी-सोनभद्र।