फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Statement

फीस माफी पर राज्यमंत्री के बयान की निंदा की

Mon, 10 Aug 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Statement
सोनभद्र। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी के अभिभावकों की फीस माफी की मांग को अव्यवहारिक बताने वाले बयान की निंदा की है। कहा कि फीस माफी की मांग अभिभावकों की जायज मांग है। कहा बगैर पढ़ाई के फीस लेने की बात करना अव्यवहारिक है। जिसपर सरकार तथा विद्यालयों को खुद आगे आकर फीस माफ करने अथवा कम करने की बात करनी चाहिए। माननीयों की ओर से फीस माफ करने की मांग को अव्यवहारिक कहा जाना दुर्भाग्यपूर्ण तथा एकतरफा न्याय है। आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा का व्यापार करने वालों को संरक्षण देने के साथ अभिभावकों का दोहन करवा रही है, जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा। मंच के संरक्षक सुरेश जैन तथा राजीव पांडेय ने कहा सरकार सामंजस्य स्थापित कर फीस कम करने अथवा माफ करने की पहल करे अन्यथा अभिभावकों के साथ पूर्वांचल नव निर्माण मंच बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा। अभिभावक प्रवीण श्रीवास्तव, संतोष पांडेय ने भी राज्यमंत्री के बयान पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed