फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   State Minister Sanjeev Gond vehicle attacked one accused arrested in Sonbhadra

Sonbhadra News: राज्य मंत्री संजीव गोंड के वाहन पर दबंगों ने किया हमला, एक आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश

Fri, 31 Oct 2025 12:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 31 Oct 2025 12:36 PM IST
सार

Sonbhadra News: राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड के वाहन को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद मंत्री के वाहन पर हमला किया गया। मामले में एक आरोपी सहित एक गाड़ी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
State Minister Sanjeev Gond vehicle attacked one accused arrested in Sonbhadra
मामले की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड के वाहन पर बृहस्पतिवार की रात दबंगों ने हमला कर दिया। वह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्सगंज से डाला स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। दबंगों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। शीशा और बोनट पर मुक्के से हमला किया। पुलिस ने इस मामले में लखनऊ नंबर की एक कार को कब्जे में लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं केस दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्सगंज से डाला लौट रहे थे। लोढ़ी में टोल प्लाजा पार करने के बाद लखनऊ नंबर की एक कार उनके पीछे लग गई। रास्ते में कई जगह ओवरटेक कर उनके वाहन को रोकने का प्रयास किया। चोपन पुल से पहले कार सवार रुके। 
विज्ञापन


इस दौरान एस्कार्ट के आगे निकलने के बाद ब्रेकर पर जैसे ही मंत्री के वाहन की गति धीमी हुई तो वह सामने आ गए। वाहन को रोकने की कोशिश करते हुए बोनट और शीशे पर मुक्का मारने लगे। उनकी मंशा भांपते हुए चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। सोन नदी पुल पार करते ही बैरियर पर वाहन रोककर मंत्री ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल चोपन एसओ कुमुद शेखर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब कार सवार वाहन छोड़कर भाग गए थे। कार दुद्धी के अंकित मिश्रा की बताई जा रही है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। 


इसे भी पढ़ें; UP: अब नहीं करेंगे पशु तस्करी... पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए बदमाश ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, तीन साथी फरार

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि राज्य मंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट से पास लेने को लेकर कार सवारों से विवाद हुआ था। वाहन को कब्जे में लेकर अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ कार में सवार दो अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। तीनों दुद्धी के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed