फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sriram Darbar's grand procession turns out in Sonbhadra

श्रीराम दरबार की निकली भव्य शोभायात्रा

Sun, 03 Jan 2021 06:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Sriram Darbar's grand procession turns out in Sonbhadra
राबर्ट्सगंज में श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ के समापन पर निकली प्रभु श्रीराम की शोभा या? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। विश्व के कल्याण के लिए राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब मैदान में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ के समापन पर रविवार को जयप्रभा मंडपम में भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर में श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। वहीं शनिवार को रात्रिकालीन प्रवचन में गोरखपुर के कथावाचक हेमंत त्रिपाठी ने श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा सुनाई।
विज्ञापन

कहा कि भगवान श्रीराम ने जब रावण का वध कर दिया तब दशरथ जी पृथ्वी पर आए और उन्होंने रावण के वध पर हर्ष जताया। उन्होंने श्रीराम जी से वर मांगने को कहा। तब भगवान श्रीराम ने मझली मां कैकेई को क्षमा करने की दशरथ जी से प्रार्थना की। कथावाचक ने भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद आदि के साथ अयोध्या आगमन और श्रीराम राज्याभिषेक की कथा का मार्मिक ढंग से वर्णन किया। यजमान अजय कुमार शुक्ला, मंच आचार्य पंडित संतोष कुमार द्विवेदी, पंडित शिव कुमार शास्त्री, पंडित अनिल पांडेय, पंडित यशवंत पांडेय, संगीतज्ञ पंडित देवेंद्र उपाध्याय, पंडित गोविंद, महामंत्री सुशील पाठक, शिशु तिवारी, संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी रामशकल चौबे, हरि किशोर केडिया, मिठाई लाल सोनी, संगम गुप्ता, घनश्याम सिंघल, राजकुमार अग्रवाल आदि ने श्रीराम दरबार की भव्य आरती उतारी। इसके पश्चात नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इसमें मुख्य व्यास सूर्यलाल मिश्र, पूर्व अध्यक्ष रतनलाल गर्ग, डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, ओमप्रकाश त्रिपाठी, धर्मवीर तिवारी, पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, अशोक मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

हर्षवर्धन किए गये सम्मानित
सोनभद्र। श्री रामचरितमानस महायज्ञ के मुख्य व्यास सूर्यलाल मिश्र ने मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केशरवानी को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समिति के महामंत्री सुशील पाठक और संयोजक शिशु तिवारी ने कहा कि अब तक एक लाख से अधिक लोग महायज्ञ लाइव देख चुके हैं। इस अवसर पर संतोष कुमार द्विवेदी, माधुरी शुक्ला, शैल पाठक, प्रतिभा देवी, तृप्ति केशरवानी, विमलेश सिंह पटेल, चंदन चौबे, शुभम शुक्ला आदि रहे।

राबर्ट्सगंज में श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ के समापन पर निकली प्रभु श्रीराम की शोभा या?

राबर्ट्सगंज में श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ के समापन पर निकली प्रभु श्रीराम की शोभा या?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed