फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP's performance to improve the health system

Sonebhadra News: स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए सपा का प्रदर्शन

Sat, 24 Jun 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
SP's performance to improve the health system
सोनभद्र। जिले में स्वास्थ्य दुर्व्यवस्था को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के विरोध में नारेबाजी भी किए। कार्यकर्ताओं ने नगर में संचालित प्रसवोत्तर केंद्र बंद करने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे सपा नेता प्रमोद यादव ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था खराब होती जा रही है, इससे जनता परेशान है। प्राथमिक सेवा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दवा नहीं है। स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर की कमी है। कहा कि नगर में सिटी हॉस्पिटल खोलने की मांग की जा रही है, हॉस्पिटल तो खुला नहीं, बल्कि पहले से नगर में संचालित प्रसवोत्तर केंद्र को ही बंद कर दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि स्वास्थ्य दुर्व्यवस्था दूर किया जाएगा और जनता को परेशान नहीं किया जाएगा। सोनभद्र में ठीक इसके उलट हो रहा है। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग मे भ्रस्टाचार चरम पर है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की भाजपा सरकार में जनता परेशान है। प्रदेश मे बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार उमर, मुकेश यादव, सुनील कुमार, सीता, रामकृष्ण यादव, गोपाल गुप्ता, नौशाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed