फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sports

Sonebhadra News: डीएम एकादश ने विधायक एकादश को दी शिकस्त

Mon, 02 Jan 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
sports
राबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान में सोन कप क्रिकेट मैच में डीएम एकादस टीम ट्राफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगर स्थित हाइडिल मैदान में चल रहे सोन कप में रविवार को डीएम एकादश ने विधायक एकादश को धूल चटाई। रोमांचक मैच में अंतिम गेंद पर फैसला हुआ। डीएम एकादश ने छह रनों से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच राजेश चौबे रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएम एकादश ने निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट खोकर 148 रन बनाए। डीएम चंद्र विजय सिंह ने 14 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली। एसडीएम रमेश कुमार ने 27 रन बनाए। सीडीओ सौरभ गंगवार ने 4 गेंद पर 10 रन जोड़े। विपक्षी टीम से नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने 2 और कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विधायक एकादश की टीम अंतिम ओवर तक संघर्ष करते हुए 142 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से राजेश चौबे ने 40, शिवबाबा ने 25, कृष्णमुरारी ने 17 रनों का योगदान दिया। डीएम एकादश की ओर से एसडीएम रमेश कुमार ने दो और एसपी ने एक विकेट झटका। इस दौरान राज्य मंत्री संजीव गोंड, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, विधायक भूपेश चौबे, रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद छोटे लाल खरवार, अमरेश पटेल आदि मौजूद रहे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय शेखर ने पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed