फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Spoiled rice and pulses found in kitchen, DM enraged

Sonebhadra News: किचन में मिला खराब चावल और दाल, भड़के डीएम

Mon, 02 Oct 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Spoiled rice and pulses found in kitchen, DM enraged
डीएम चंद्र विजय सिंह ने रविवार को उरमौरा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारने और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालय परिसर में चल रहे सुंदरीकरण कार्य का जायजा लिया। कहा कि विद्यालय में बेहतर गुणवत्ता वाली टाइल्स लगाई जाए। मरम्मत कार्य में तेजी लाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय के किचन का भी जायजा लिया। वहां साफ सफाई का अभाव मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किचन में रखी खाद्य सामग्री के निरीक्षण में चावल और उड़द दाल की गुणवत्ता ठीक न होने पर उसे तत्काल वापस कर अच्छे किस्म की चावल व दाल का प्रयोग विद्यालय की छात्राओं के लिए करने को कहा। डीएम ने कहा कि विद्यालय में छात्राओं के लिए जो भी खाद्य पदार्थ व अन्य सामग्री का उपयोग किया जाए वह ब्रांडेड और गुणवत्तापूर्ण हो। ऐसी सामग्रियों को विद्यालय की छात्राओं के उपयोग में कदापि न लाएं। निरीक्षण के दौरान एडीएम (न्यायिक) सुभाष चंद्र यादव, बीएसए नवीन पाठक, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उरमौरा का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। परिसर में साफ सफाई, मरम्मत कार्य व सुंदरीकरण कार्य का जायजा लिया। विद्यालय में लगाए जा रहे टाइल्स की गुणवत्ता ठीक न होने पर उसमें सुधार के निर्देश दिए। किचन में मौजूद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भी असंतोष जताते हुए सामग्री ब्रांडेड व गुणवत्ता सामग्री के इस्तेमाल के लिए बीएसए को निर्देशित किया। निरीक्षण में एडीएम (न्यायिक) सुभाष चंद्र यादव, बीएसए नवीन पाठक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed