{"_id":"6376856cdedddb41a71d8e39","slug":"speed-up-birth-death-registration-sonbhadra-news-vns68417562","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म-मृत्यु पंजीकरण में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म-मृत्यु पंजीकरण में लाएं तेजी
विज्ञापन
सोनभद्र। एडीएम सहदेव मिश्र ने बृहस्पतिवार को जन्म-मृत्यु पंजीकरण की अर्धवार्षिक समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ब्लाकवार आंक़ा लेते हुए इस कार्य में आशा, आंगनबाड़ी की मदद से सक्रियता लाने का निर्देश दिया।
एडीएम ने कहा कि जन्म मृत्यु संबंधी डाटा एकत्रीकरण के लिए आशा व आंगनबाड़ी से सहयोग लिया जाय और उसे जन्म मृत्यु रजिस्टर में दर्ज किया जाय। जनगणना जैसे कार्यों में इन डाटा को आसानी से एकत्रित करने में मदद मिलेगी। नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्रामीणों की सूची तैयार करते हुए डाटा एकत्रीकरण के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। एडीएम ने कहा कि पंजीकरण इकाईयों की रेंडम चेंकिंग टीम गठित कराकर कर ली जाए। उन्होंने सभी सेक्रेट्री को इस कार्य में अपने-अपने ग्राम पंचायतों में जन्मे बच्चों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराने को कहा। सभी निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चों की सूचना नगर पालिका व संबन्धित निकायों से एकत्रित करने के निर्देष दिए। बैठक में एएसपी कालू सिंह, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसीएमओ आदि मौजूद रहे।
सोनभद्र। विधानसभा की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान आरंभ हो चुका है। इसके तहत आठ दिसंबर तकदावे-आपत्ति दिए जा सकेंगे। एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अपना नाम सूची में शामिल करा सकते हैं। इसके लिए 20 नवंबर को बूथों पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। इस दिन सभी बीएलओ अपने नियत मतदेय स्थल पर मतदाता सूची व तय प्रपत्रों के साथ सुबह 10 से शात 4 बजे तक उपलब्ध करेंगे। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव मिश्र ने दी है।