गुजरात से यूपी के इन जिलों के 1200 श्रमिकों को लेकर आई स्पेशल ट्रेन, कुछ ने दिया किराया, तो कुछ ने नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात कमाने गए यूपी के विभिन्न जिलों के करीब 1200 लोगों को लेकर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सुबह करीब पौने नौ बजे यहां पहुंची। ट्रेन से आने वालों को सोनभद्र रेलवे स्टेशन से कुछ दूर सजौर गांव में स्थित साईं नर्सिंग कॉलेज में ले जाया गया। इससे पहले डाक्टरों की 12 टीमों ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। सभी को जांच रिपोर्ट के आधार पर रोडवेज की बसों से घर भेजा जाएगा अथवा क्वारंटीन किया जाएगा।
उधर, गुजरात से सोनभद्र स्टेशन पहुंचने वाले अधिकांश लोगों का कहना था कि उनसे ट्रेन यात्रा का कोई किराया नहीं लिया गया। जबकि कुछ यात्रियों ने 800 रुपये किराया वसूल किए जाने की बात कही। इससे पहले प्रशासन व पुलिस के अधिकारी सुबह ही स्टेशन पहुंच गए थे। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर और साईं नर्सिंग कॉलेज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
ट्रेन जैसे ही स्टेशन पहुंची, सोशल डिस्टेंस मेंटेन कर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कर एक-एक कर पहले से सैनिटाइज कर खड़ी बसों में सवार कराना शुरू कर दिया गया। सभी को स्टेशन से सीधे साईं नर्सिंग कॉलेज ले जाया गया। यहीं पर सबके लिए ठहरने व भोजन आदि का प्रबंध किया गया है। डाक्टरों की 12 टीमें सभी की जांच में जुट गईं। यहां से जांच के सबको रोडवेज की बसों से उनके घर रवाना किया जाएगा।
इन जिलों के मजदूरों को किया जाएगा रवाना
अलीगढ-77, कासगंज-1, बदायूं-4, मथुरा-27, आगरा-12, बुलंदशहर-62, हाथरस-8, औरैया-26, झांसी-29, महोबा-2, हमीरपुर-6, जालौन, कानुपर-18, कानपुर देहात-1, ललितपुर-39, कन्नौज-24, हरदोई-5, इटावा-10, फिरोजाबाद-24, मैनपुरी-7, फर्रूखाबाद-9, फतेहपुर, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ-1, संभल-9, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत, बागपत-2, मुजफ्फरनगर-7, सीतापुर-12, अमरोहा-11, बिजनौर-8, बरेली-11, जौनपुर-81, सुल्तानपुर-14, उन्नाव-8, वाराणसी-41, देवरिया-46, मऊ-6, चंदौली-17, गाजीपुर-13, आंबेडकरनगर-3, अमेठी-12, आजमगढृ-12, बहराइच-9, बलरामपुर-7, गोंडा-23, महराजगंज-9, कुशीनगर-31, गोरखपुर-20, सिद्धार्थनगर-7, संत कबीरनगर-18, बस्ती-4, बलिया-27, चित्रकूट-61, बांदा-21, मिर्जापुर-23, भदोही-12, प्रतापगढ़-2, रायबरेली-6, प्रयागराज-23, सोनभद्र-151