फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Special Rudrabhishek held at Vireshwar Mahadev Temple on Navami; women performed bhajans and kirtan.

Sonebhadra News: नवमी पर वीरेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विशेष रुद्राभिषेक, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

Sat, 22 Aug 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Special Rudrabhishek held at Vireshwar Mahadev Temple on Navami; women performed bhajans and kirtan.
रॉबर्ट्सगंज वीरेश्वर महादेव मंदिर में रुद्रा​​भिषेक करती महिला मंडल की टीम। संवाद
रॉबर्ट्सगंज नगर के वीरेश्वर महादेव मंदिर में महिला मंडल की ओर से सावन माह की नवमी पर विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया गया।
विज्ञापन

आचार्य राजकुमार पांडेय ने यजमान सुमित अग्रवाल और उनकी पत्नी वैशाली को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद विशेष रुद्राभिषेक शुरू हुआ। भगवान शिव का जल, दूध सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की गई। रुद्राभिषेक के समापन के बाद महिला मंडल की सदस्य सुषमा शर्मा समेत अन्य महिलाओं ने शिव भजनों और कीर्तन की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने भगवान शिव की आरती कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजक सुषमा शर्मा के अलावा नीलम मिश्रा, रोशनी अग्रवाल, वंदना वाजपेयी, अर्चना सिंह, आभा, छाया गुप्ता, सुमन गुप्ता, वंदना आदि मौजूद रहीं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed