फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Special campaign will run in 184 booths with less 40 percent

Sonebhadra News: 40 प्रतिशत से कम मतदान वाले 184 बूथों पर चलेगा विशेष अभियान

Fri, 03 May 2024 04:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Special campaign will run in 184 booths with less 40 percent
सोनभद्र। पहले और दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत कम होने के बाद आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मतदान बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत पिछली बार 40 प्रतिशत से कम मतदान वाले 184 बूथों को चिह्नित कर वहां विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। ऐसे बूथों पर चुनावी पाठशाला, चुनावी चौपाल, मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन होगा। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि नोडल अधिकारी 40 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाकर जन-जन को मतदान करने को जागरूक करेंगे। इन बूथों पर चुनावी पाठशाला, चुनावी चौपाल, मतदाता जागरूकता रैली, चित्रकला, भाषण निबंध, स्लोगन, रंगोली प्रतियोगिता कराई जाएगी। बूथों पर कम मतदान होने का कारण का पता लगाकर निदान करने की भी जिम्मेदारी रहेगी। आशा, आंगनबाड़ी, छात्रों, शिक्षकों, ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत अधिकारी, सफाई कर्मचारियों, बीएलओ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से सभी कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed