फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers protest against Hathras incident

हाथरस घटना के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Sun, 04 Oct 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
SP workers protest against Hathras incident
राबर्ट्सगंज कचहरी चौक पर हाथरस घटना के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। हाथरस की घटना, वहां जा रहे प्रतिनिधि मंडल को रोकने और लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था गिर रही है। भाजपा के शीर्ष नेता और जनप्रतिनिधि हाथरस की घटना को मामूली बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। भाजपा सरकार में अन्याय का विरोध करने पर लाठियां बरसाकर मुकदमा लादने का काम किया जा रहा है। दुर्गावती भारती, शकुंतला सोनी ने हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने की मांग की। कहा की इस सरकार में महिलाओं का शोषण हो रहा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में बच्चियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं है और हाथरस की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था लेकिन उस नारे पर भी अमल नहीं किया जा रहा है। सभी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कमली भारती, आशा कर्पूरी, मुन्ना कुशवाहा, राकेश भारती, मोतीकोल, मुन्नी, रोहित, संतोष, राकेश, सुशील, सुरेश अग्रहरि, मंदीप पटेल, सकिल अहमद, अनिल विश्वकर्मा, दीपक यादव, हीरा सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed