{"_id":"684fffaf6be53de9f3033a9d","slug":"sp-workers-expressed-their-anger-by-running-the-mill-of-inflation-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: प्रतीकात्मक विरोध; महंगाई की चक्की चलाकर सपाइयों ने जताया रोष, बोले 11 साल में जनता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: प्रतीकात्मक विरोध; महंगाई की चक्की चलाकर सपाइयों ने जताया रोष, बोले 11 साल में जनता बेहाल
Mon, 16 Jun 2025 05:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 16 Jun 2025 05:13 PM IST
सार
रॉबर्ट्सगंज में आरटीएस क्लब चौक पर प्रदर्शन किया और रोष प्रकट किया। इस दौरान महंगाई की प्रतीकात्मक चक्की चलाई गई और राहत की मांग की गई।
विज्ञापन
महंगाई पर प्रतिकात्मक विरोध
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को आरटीएस चौक पर अनोखे ढंग से भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने महंगाई के प्रतीक के रूप में चक्की चलाकर सरकार को घेरा और उसे महंगाई वाली सरकार करार दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है, लेकिन जमीनी सच्चाई अलग है। जनता महंगाई की चक्की में पिस रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री जैसी जरूरी चीजें आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं।
विज्ञापन
विमला भारती और कल्याणी कोल ने कहा कि महंगाई ने महिलाओं का बजट बिगाड़ दिया है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, दवा, राशन सब महंगा हो गया है। शिक्षा महंगी हो गई है, किताबें और कॉपी तक आम आदमी नहीं खरीद पा रहा।
विज्ञापन
मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और व्यापारी सभी परेशान हैं। रोजगार के अवसर घटते जा रहे हैं। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, जबकि जीडीपी की दर लगातार गिर रही है। प्रदर्शन में मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि, शिवकुमारी भारती, मनोज प्रजापति, विनोद यादव, राजेश मौर्य, बचाऊ भारती, जुनैद अंसारी आदि मौजूद रहे।