फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers expressed protest against the government

सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जताया विरोध

Tue, 16 Mar 2021 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
SP workers expressed protest against the government
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बढ़ौली चौक (स्वर्ण जयंती चौक) पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की। सपइयों ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की प्रदेश सरकार के इशारे पर अखिलेश यादव के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि मिर्जापुर में भी मिड-डे मील का पोल खोलते हुए एक मीडिया कर्मी ने खाना में कीड़े दिखाए तो भाजपा सरकार ने मुकदमा दर्ज करा दिया। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी और मुन्ना कुशवाहा ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। इस मौके पर मुकेश यादव, हनुमान पटेल, मुलायम यादव, हिफाजत अली, विष्णु भारती, अनिल प्रजापति, दीपक विश्वकर्मा, हीरा सोनकर, राजू सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed