फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers demonstrated near Mahila police station

सपा कार्यकर्ताओं ने महिला थाना के पास किया प्रदर्शन

Sun, 04 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated near Mahila police station
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज में महिला थाना के पास प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि यहां पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे को अब तक नहीं भरा गया।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि महिला थाना के पास जर्जर सड़क व उड़ते धूल के गुबार से रहवासी परेशान हो रहे हैं। रहवासियों को अपनी समस्या के निदान के लिए सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ रहा हे। नगर में आरओ पाइप लाइन तो बिछा दिया गया, लेकिन सड़कों को उसी बदहाल स्थिति में छोड़ दिया गया। महिला थाने रोड पर जर्जर हालत में सड़क छोड़े जाने से आम जन परेशान हैं। इस रोड पर आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है। गर्मी में सड़कों से उड़ रही धूल लोगों के घरों में जा रही है। लोग इससे दमा समेत अन्य विभिन्न बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसके बावजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन हैं। प्रमोद यादव ने चेतावनी दिया कि यदि दो सप्ताह में महिला थाने की सड़क नहीं बनी तो इसका विरोध किया जाएगा। प्रशासन के खिलाफ सड़क जाम किया जाएगा। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, नंद किशोर सिंह ने भी ऐतराज जताते हुए कहा कि जनहित की समस्या देखते हुए तत्काल रोड मरम्मत कराई जाए नहीं तो वृहद आंदोलन होगा। प्रदर्शन में मुन्ना कुशवाहा, रोहित राज, भारती, गोपाल गुप्ता, नागेंद्र यादव, मोती पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed