फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers demonstrated at CMO office

Sonebhadra News: सपा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया

Fri, 23 May 2025 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated at CMO office
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और बीमारी से हो रही मौतों के लिए व्यवस्था की खामियों को जिम्मेदार बताया। सीएमओ को ज्ञापन देकर व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवा बेहाल है। पीएचसी पर डाॅक्टर नहीं हैं। गांवों में एंबुलेंस नहीं पहुंच पा रही है। गांवों में दूषित पानी पीने को लोग विवश हैं, मगर स्वास्थ्य विभाग क्लोरीन की दवा भी वितरित नहीं कर रहा है। पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, जुनैद अंसारी, मनीष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री दुर्व्यवस्था से बेपरवाह हैं। सोनभद्र में जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक सेवा केंद्रों पर डाॅक्टर नहीं हैं। प्राइवेट अस्पतालों में मरीज का शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शन में मीरा भारती, मुन्नी देवी, रामबली विश्वकर्मा, अवधेश भारती, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed