फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP's movement will continue till farmers demand is met

किसानों की मांग पूरी होने तक चलेगा सपा का आंदोलन

Fri, 25 Dec 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
SP's movement will continue till farmers demand is met
ओबरा क्षेत्र में जन चौपाल को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सपा की ओर से शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समाजवादी किसान घेरा चौपाल लगाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों को सपा की नीतियों की जानकारी दी। कहा कि जबतक किसानों की मांग पूरी नहीं होती है तबतक पार्टी का आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने नगवां ब्लॉक के देवरीमय देवरा गांव में चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि किसान एक माह से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं लेकिन केंद्र सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती है, सपा का आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, जिला सचिव प्रमोद यादव ने सहिजन गांव में चौपाल लगाया। कहा कि केंद्र सरकार का लाया गया कृषि कानून किसानों के हित में नही है। इससे पूंजीपति लोगों का बोलबाला हो जाऐगा। इस दौरान मनीष त्रिपाठी, मोती कोल, छविनाथ यादव, अशोक भारती, राजकुमार कोल, भोला यादव, राम पटेल, मुन्ना कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा के जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी के अगुवाई में चुर्क गांव में जन चौपाल लगी। यहां कुुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। देश का किसान ठंड में ठिठुर रहा है और आंदोलन कर रहा है। किसान सरकार से वार्ता करना चाहता है लेकिन प्रधानमंत्री सिर्फ मन की बात कर रहे हैं। इस दौरान सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, जिला कार्यालय सचिव अनिल प्रधान, इंजीनियर अजीत मौर्य, सनी सिंह, सचिन पटेल, राजेश यादव, संजय यादव, मोनू मौर्या, राजनाथ यादव, अरुण कनौजिया, लालू यादव आदि मौजूद रहे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपा अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में जुगैल के बिजौरा टापू में चौपाल लगाई। दुरावल कला मे रामप्यारे सिंह पटेल, बहुआर में त्रिपुरारी गोड़, कोन ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में कोन में चौपाल लगाई गई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने सिरसिया ठकुराई में जन चौपाल में कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही। बिच्छी में लल्लू भारती एवं रमेश यादव ने जन चौपाल लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed