फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP protests against mismanagement at paddy procurement centres

Sonbhadra : धान क्रय केंद्रों की दुर्व्यवस्था पर सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 Jan 2025 03:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 08 Jan 2025 03:23 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धान क्रय केंद्र की समस्याओं को उठाया और ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की मांग रखी।

विज्ञापन
SP protests against mismanagement at paddy procurement centres
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोनभद्र जिले में धान क्रय केंद्रों की दुर्व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रों पर बोरे की कमी, पानी और छाया जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर शासन-प्रशासन को घेरते हुए ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिले के कई हाट शाखा धान क्रय केंद्र बोरे के अभाव में बंद पड़े हैं, जिससे किसान परेशान हैं। आरोप लगाया कि बिचौलियों के माध्यम से किसानों का शोषण किया जा रहा है और प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे बैठा है। केंद्रों पर पानी और छाया जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे किसान ठंड में आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी और सुरेश अग्रहरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। ठंड के इस मौसम में भी किसानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। राजकुमार पटेल और सीता राम ने कहा कि आज किसान और नौजवान दोनों ही सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से तुरंत धान क्रय केंद्रों पर सुविधाओं को बहाल करने और किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। यह चेतावनी दी गई कि अगर जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी, तो समाजवादी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में लालचंद कोल, जुनैद अंसारी, गोपाल गुप्ता, दीपक यादव, राजेश भारती, संजय धांगर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed