फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP, or suspend the Kotwal

एसपी, कोतवाल को करें निलंबित 

Mon, 16 May 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 16 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
SP, or suspend the Kotwal
राबर्ट्सगंज में बाइक बर्न में युवकों की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विरोध जुलूस निकालते लोग।
राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर पर अज्ञात युवती समेत चार लोगों की संदिग्ध मौत का मामला थम नहीं रहा। सोमवार को मृतकों के परिवार की महिलाओं समेत विभिन्न संगठनों ने चंडी तिराहे से जुलूस निकाला और तहसील में पहुंचकर सभा की। घटना की सीबीआई जांच कराने के साथ ही एसपी और कोतवाल को निलंबित करने की मांग की। मृतक दीपू राठौर की मां ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन



जुलूस चंडी तिराहे से निकला और नगर के मेन चौक, बढ़ौली चौक, सिविल लाइंस होते हुए तहसील में पहुंचा। यहां सभा में पूर्व विधायक तीरथ राज, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, भूपेश चौबे और जन चेतना सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल ने कहा कि पिछले माह फ्लाईओवर पर जलने से अज्ञात युवती समेत चार लोगों की हुई मौत की घटना में कोतवाल और एसपी की भूमिका संदिग्ध है। कहा कि जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार सीबीआई से जांच की सिफारिश नहीं करती है तो आंदोलन किया जाएगा। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव पूजा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव और भाजपा के जिलामंत्री आलोक सिंह ने कहा कि लोग दीपू, रोहित, प्रणव और अज्ञात युवती की मौत को हत्या मान रहे हैं। लेकिन पुलिस दुर्घटना बताकर घटना को दूसरा रूप देने का कार्य कर रही है। जब तक एसपी, कोतवाल जिले में रहेंगे घटना का पर्दाफाश नहीं होगा।
विज्ञापन


धीरज पांडेय, गोपाल स्वरूप पाठक, रामलखन सिंह, संतोष शुक्ला, सुनील सिंह, मनीष अग्रहरि, दयाशंकर पांडेय ने चेताया कि 24 घंटे में दोनों निलंबित नहीं हुए तो आंदोलन तेज होगा। इस मौके पर ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह, बसपा नेता निर्मल सिंह, जगदीश पटेल, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, भाजपा नेता पंकज पटेल, संतोष शुक्ला राज नारायण तिवारी, विकास राय, विनय, रवि, विवेक, आशीष सिंह, आकाश आदि रहे। अध्यक्षता मृतक रोहित के चाचा भाजपा नेता लाल बहादुर सिंह व संचालन देवेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed