फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP members demonstrated against price hike

 महंगाई के खिलाफ सपा ने निकाला जुलूस

Sun, 24 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sun, 24 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
SP members demonstrated against price hike
राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते सपाजन।
 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ राबर्ट्सगंज में जुलूस निकाला। केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। 
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज के विजयगढ़ टाकिज के पास से जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा।मेन चौक और बढ़ौली चौक पर सभा कर केंद्र सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों की जमकर आलोचना की। नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने चुुनाव से पहले जनता से वादा किया था कि यदि केंद्र में सरकार बनती है तो सबसे पहले महंगाई रोकेगी। काला धन वापस लाएगी।
विज्ञापन


सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायदों को भूल गए। लगातार दाल, चीनी, चावल, सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और भाजपा के लोग दंगा-फसाद व बार-बार 2017 की बात करते हैं। विकास के बातों को दर किनार कर सिर्फ सांप्रदायिकता बढ़ाने की बात करते हैं। महंगाई इस कदर बढ़ गई कि महाराष्ट्र में डेढ़ लाख टमाटर की चोरी हो गई। नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, मनीष त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बने दो साल हो गए लेकिन एक भी कार्य किसानों, व्यापारियों के हित में नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के सेना के जवान मारे जा रहे हैं व पीएम विदेशों का दौरा करने में मस्त हैं। अग्रहरि ने कहा कि आने वाले चुनाव में किसान से लेकर व्यापारी तक भाजपा का विरोध करेंगे और सबक सिखाएंगे। इस दौरान वारिस अली, मनोज केशरी, अशोक गौड़, मुमताज, माजिद खां, पप्पू, मोती कोल, धीरेंद्र , सरोज मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed