फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonebhadta

ट्रक-बोलेरो की टक्कर में मरने वालों की संख्या हुई तीन

Wed, 12 May 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
sonebhadta
दुद्धी। रीवां-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथवानी गांव के पास दो दिन पहले ट्रक-बोलेरो की टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे अब मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।
विज्ञापन

बीते सोमवार को बोलेरो सवार दुद्धी से मिर्जापुर अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही बोलेरो सवार दुद्धी-हाथीनाला मार्ग पर हथवानी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इस घटना में दीपक निवासी दुद्धी की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। जबकि चालक दयाशंकर निवासी जॉबर दुद्धी की मौत जिला अस्पताल लोढ़ी में इलाज के दौरान हुई थी। हादसे में कई अन्य घायल भी हुए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल अमरदीप का इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed