फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra: The roadways bus caught fire, the driver-operator sleeping inside saved his life like this

Sonebhadra: धू-धूकर जलने लगी रोडवेज की बस, अंदर सो रहे चालक-परिचालक ने ऐसे बचाई अपनी जान

Sun, 21 May 2023 01:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 21 May 2023 01:04 PM IST
सार

झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए यूपी परिवहन के सोनभद्र डिपो की लोहिया ग्रामीण बस सेवा का संचालन होता है। बस रोजाना सुबह बैरखड़ से बनारस के लिए जाती है। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे बनारस से लौटने के बाद चालक धर्मेंद्र प्रसाद ने बस को रोज की तरह हरपुरा गांव के रामलीला मैदान में खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
Sonebhadra: The roadways bus caught fire, the driver-operator sleeping inside saved his life like this
धू-धूकर जलने लगी रोडवेज की बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड व छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर स्थित हरपुरा ग्राम पंचायत रामलीला मैदान में खड़ी यूपी रोडवेज की बस शनिवार की रात आग लग गई। धू-धूकर जलती बस को देख अफरा तफ़री मच गई। बस के अंदर सो रहे चालक और परिचालक ने कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। सोनभद्र डिपो के एआरएम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: घर में सोता रहा परिवार, चोर आए और उड़ा ले गए पांच लाख के गहने और कैश
विज्ञापन

झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए यूपी परिवहन के सोनभद्र डिपो की लोहिया ग्रामीण बस सेवा का संचालन होता है। बस रोजाना सुबह बैरखड़ से बनारस के लिए जाती है। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे बनारस से लौटने के बाद चालक धर्मेंद्र प्रसाद ने बस को रोज की तरह हरपुरा गांव के रामलीला मैदान में खड़ा कर दिया। खाना खाने के बाद चालक धर्मेंद्र और परिचालक अनिरुद्ध बस के अंदर ही सो गए। रात्रि लगभग एक बजे बस जलने से उन्हें घुटन महसूस होने लगा। तब देखा कि बस में आग लग गई है। शोरगुल मचाते हुए ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग बुझाया। हालांकि तब तक बस बुरी तरह से जल चुकी थी। रविवार की सुबह जानकारी पाकर सोनभद्र डिपो के एआरएम विश्राम प्रसाद मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एआरएम ने बताया कि बस में किन परिस्थितियों में आग लगी, कहा नहीं जा सकता। आग से बस का इंजन, केबिन, शीशा, सीट आदि जलने से करीब दो लाख की क्षति हुई है। इसकी सूचना थाने को अज्ञात लोगों के खिलाफ लिख कर दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रार्थना पत्र के तहत समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed