फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonebhadra

नक्सलियों की तलाश में जंगलों को खंगाला

Wed, 12 May 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
sonebhadra
सोनभद्र। जिले में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने, सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं सूचना संकलन के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस ने कांबिंग की। कई थाना प्रभारी फोर्स के साथ जंगलों को खंगाले। इस दौरान ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने नक्सल क्षेत्र के थाने की फोर्स को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। बुधवार को शाहगंज थाने की पुलिस ने ग्राम ओबराडीह, कोलकाड़ी, रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा ग्राम करवनिया, जुगैल पुलिस द्वारा ग्राम पचपेड़िया व जुगैल में एवं म्योरपुर थाने की पुलिस द्वारा ग्राम बभनडीह व कांचन में कांबिंग की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर सूचनाओं के संकलन सहित किसी भी प्रकार की समस्या अथवा सूचना होने पर तत्काल अवगत कराने की अपील की गई। इस दौरान लोगों से भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए पुलिस का सहयोग करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed