फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonebhadra

जागा प्रशासन, ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन अभियान हुआ तेज

Wed, 12 May 2021 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
sonebhadra
सोनभद्र। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। इस दौरान गांवों को सैनिटाइज करने का भी निर्देश हुआ था, लेकिन यह निर्देश महज कागजों में सिमट कर रह गया था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। गांवों के सैनिटाइज न किए जाने की खबर प्रकाशित हुई तो जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी स्वयं सैनिटाइजेशन के लिए निकल पड़े। गांवों को सैनिटाइज कराया। एडीओ पंचायत को निर्देश दिए कि प्रतिदिन पांच ग्राम पंचायत का निरीक्षण करें। रोस्टर के अनुसार हर गांव को सैनिटाइज कराया जाए।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला ने बुधवार को पेज नंबर दो पर इससे संबंधित खबर प्रकाशित किया था। बुधवार को जिला पंचायत अधिकारी विशाल सिंह ने विकास खंड राबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत सेमर में निगरानी टीम, सैनिटाइजेशन एवं सफाई अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में सैनिटाइजेशन का काम हो रहा था। निगरानी टीम के लोग घर-घर जाकर थर्मल स्कैनर से लोगों को चेक कर रहे थे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत व ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि सभी राजस्व गांवों को सैनिटाइज कराया जाए। सफाई अभियान में कोई कोताही न बरती जाए। डीपीआरओ ने विकास खंड चतरा के ग्राम पंचायत रामगढ़ का निरीक्षण करते हुए सैनिटाइजेशन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि रोस्टर बनाकर सभी ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन एवं सफाई अभियान सुनिश्चित कराएं। ऐसा ना होने पर सचिव एवं एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि गांवों में संक्रमण रोकने के लिए निगरानी टीम सैनिटाइजेशन व सफाई अभियान का कार्य महत्वपूर्ण है इन तीनों के कार्य की विधिवत मानिटरिंग एवं इस पर अमल किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसकी समीक्षा प्रतिदिन कंट्रोल रूम एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से की जा रही है। अत: इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के समय सहायक विकास अधिकारी पंचायत रॉबर्ट्सगंज कृपाशंकर शुक्ल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत चतरा सुधाकर राम, डीपीसी अनिल केशरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed