{"_id":"64508ebfd51d20cca207ad43","slug":"sonebhadra-news-tent-worker-collecting-goods-after-tilakotsav-died-due-to-electrocution-shock-from-11-thousa-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra news: तिलकोत्सव के बाद सामान समेट रहे टेंट कर्मी की करंट से मौत, 11 हजार वोल्ट के तार से लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra news: तिलकोत्सव के बाद सामान समेट रहे टेंट कर्मी की करंट से मौत, 11 हजार वोल्ट के तार से लगा झटका
Tue, 02 May 2023 09:47 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 02 May 2023 09:47 AM IST
सार
फुलवार गांव निवासी नंद कुमार यादव (35) पुत्र बबली यादव जोरुखाड़ गांव के रमेश चंद यादव के टेंट में काम करता था। गांव में ही शिवनारायण बियार के घर सोमवार को तिलक था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मंगलवार की सुबह से ही नंद कुमार अपने सहयोगियों के साथ टेंट का सामान समेटने लगा।
विज्ञापन
तिलकोत्सव के बाद सामान समेट रहे टेंट कर्मी की करंट से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र में विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवार में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। तिलकोत्सव के बाद टेंट का सामान समेटते समय वह करंट की चपेट में आ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: पकड़े गए अनस के हत्यारे, सगे भाईयों को भेजा गया जेल, पूछताछ में दिल दहला देने वाला खुलासा!
विज्ञापन
फुलवार गांव निवासी नंद कुमार यादव (35) पुत्र बबली यादव जोरुखाड़ गांव के रमेश चंद यादव के टेंट में काम करता था। गांव में ही शिवनारायण बियार के घर सोमवार को तिलक था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मंगलवार की सुबह से ही नंद कुमार अपने सहयोगियों के साथ टेंट का सामान समेटने लगा। इस बीच टेंट का पाइप उठाते समय ऊपर से गुजर रहे 11 हज़ार वोल्ट के तार से स्पर्श हो गया। लोहे की पाइप में करंट उतरने से नन्द कुमार को तेज झटका लगा। तत्काल टेंट मालिक रमेश चंद यादव उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घर की औरतें सीएचसी में ही दहाड़ें मार कर रोने लगीं।
विज्ञापन