फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra: Leopard roaming in residential area, people in panic, forest department increased surveillance

Sonebhadra: रिहायशी इलाके में घूम रहा तेंदुआ, दहशत में लोग, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Thu, 25 May 2023 11:30 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 25 May 2023 11:30 AM IST
सार

तेंदुए को पहले लगभग 15 दिनों पूर्व कुछ सीआईएसएफ कर्मियों ने जंगलों में देखा था इसके बाद वह डोंगिया नाला इलाके में भी कई बार देखा गया है। डोंगियानाला इलाके में पिछले माह तेंदुए ने एक हिरण का शिकार भी किया था।

विज्ञापन
Sonebhadra: Leopard roaming in residential area, people in panic, forest department increased surveillance
सोनभद्र में दिखा तेंदुआ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिपरी नगर के लोग इन दिनों तेंदुए के आने की खबर से दहशत के साए में जी रहे हैं। बीते 15 दिनों से कई जगहों पर तेंदुए को देखा गया है, जिससे लोगों में दहशत है। गनीमत है कि अब तक तेंदुए ने किसी को शिकार नहीं किया है, फिर भी वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को नगर में सावधान किया जा रहा है।म्योरपुर वन रेंज क्षेत्र में बीते 3 माह से एक तेंदुए की चहलकदमी की सूचना मिल रही है और अब वह तेंदुआ पिपरी क्षेत्र में भी आ गया है। पिपरी नगर क्षेत्र व आसपास के जंगलों में बीते लगभग एक पखवाड़े से 1 तेंदुए की चहलकदमी से लोग दहशत के साए में जी रहे हैं। तेंदुआ के रिहायशी इलाकों में भी आने की सूचना से लोगों में काफी खौफ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nautapa 2023: आज से नौ दिनों तक पड़ेगी भीषण गर्मी, सूर्य के रोहिणी में प्रवेश करते ही शुरू हो जाएगा नौतपा
विज्ञापन

तेंदुए को पहले लगभग 15 दिनों पूर्व कुछ सीआईएसएफ कर्मियों ने जंगलों में देखा था इसके बाद वह डोंगिया नाला इलाके में भी कई बार देखा गया है। डोंगियानाला इलाके में पिछले माह तेंदुए ने एक हिरण का शिकार भी किया था। इसकी सूचना जब वन विभाग को लगी तो विभाग ने उसका पिपरी स्थित पशु चिकित्सालय पर पोस्टमार्टम भी कराया था। हिरण की गर्दन पर तेंदुए के पंजे के निशान देखे गए थे और उसने हिरन के शरीर का पिछला हिस्सा खाकर अगला हिस्सा छोड़ दिया था। पिपरी में स्थित न्यू मार्केट के समीप संतोषी माता मंदिर कॉलोनी के आसपास भी 2 दिनों पूर्व तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर भी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonebhadra: Leopard roaming in residential area, people in panic, forest department increased surveillance
तेंदुए की तलाश में जंगल मे गश्त करती वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग के पिपरी रेंज के क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तेंदुए की चहलकदमी की सूचना विभाग को मिली है। वन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रभागीय वनाधिकारी स्वतंत्र श्रीवास्तव एवं एसडीओ उषा सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने जंगलों में भ्रमण भी किया परंतु तेंदुए का कहीं पता नहीं चला। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि तेंदुआ ऐसा जीव है जो पानी में भी तैर लेता है इसलिए वह म्योरपुर वन रेंज क्षेत्र के जंगलों से पानी में तैर कर या बांध के किनारे से घूमकर इस पार आ जा रहा है और वह घूम फिर कर यही अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। पूर्व में म्योरपुर रेंज के जंगलों में भी यह देखा गया था इसलिए ऐसी आशंका है कि वही तेंदुआ इस पार आ जा रहा है और जंगलों में घूम रहा है। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पिपरी नगर में वन विभाग की टीम द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह जंगलों में अकेले कदापि न जाए क्योंकि तेंदुआ अकेले आदमी को ही देखकर हमला कर सकता है। यदि दो-तीन की संख्या में लोग रहते हैं तो वह कभी हमला नहीं करेगा इसलिए इस संबंध में लोगों को बताया जा रहा है। तेंदुए की सूचना पर नगर में हड़कम्प की स्थिति है और लोग दहशत में जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed