फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra Fire broke out in a grocery warehouse due to short circuit, goods worth lakhs reduced to ashes

Sonebhadra: किराना गोदाम में अचानक लगी आग, लाखों का सामान एक पल में राख

Thu, 29 Dec 2022 02:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 29 Dec 2022 02:05 PM IST
सार

पसियान मोहल्ला निवासी शिवकुमार सिंह नगर के शीतला मंदिर के समीप किराना की दुकान चलाते हैं। पसियान मोहल्ला स्थित आवास के भूतल पर उन्होंने गोदाम बना रखा है। गुरुवार की सुबह शॉर्ट-सर्किट से गोदाम में आग लग गई। तेज धुंआ उठने पर लोगों को अनहोनी का अंदेशा हुआ तो शोरगुल मचाते हुए उस ओर दौड़े। 

विज्ञापन
Sonebhadra Fire broke out in a grocery warehouse due to short circuit, goods worth lakhs reduced to ashes
किराना सामानों के गोदाम में अचानक लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राबर्ट्सगंज नगर के पसियान मोहल्ले में स्थित किराना सामानों के गोदाम में गुरुवार की सुबह शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। अगलगी से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। घनी आबादी के बीच घटना से इलाके में अफरातफरी मची रही। 

विज्ञापन

पसियान मोहल्ला निवासी शिवकुमार सिंह नगर के शीतला मंदिर के समीप किराना की दुकान चलाते हैं। पसियान मोहल्ला स्थित आवास के भूतल पर उन्होंने गोदाम बना रखा है। गुरुवार की सुबह शॉर्ट-सर्किट से गोदाम में आग लग गई। तेज धुंआ उठने पर लोगों को अनहोनी का अंदेशा हुआ तो शोरगुल मचाते हुए उस ओर दौड़े। गोदाम का ताला खोला गया तो अंदर आग लगी थी। वहां रखे सामान जल रहे थे। आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तार अलग मकान में आपूर्ति रोकी। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक गोदाम में तेल, घी, चीनी सहित किराना के अन्य सामान मौजूद थे। चार लाख से अधिक की क्षति हुई है। कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed