फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mass weddings to be held from October 11 to 20; each couple to receive one lakh rupees.

Sonebhadra News: 11 से 20 अक्तूबर तक होंगे सामूहिक विवाह, प्रति जोड़े मिलेंगे एक लाख रुपये

Wed, 30 Sep 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mass weddings to be held from October 11 to 20; each couple to receive one lakh rupees.
सोनभद्र। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 11 से 20 अक्तूबर तक विभिन्न स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नवरात्र के दौरान होने वाले इन आयोजनों में पात्र निर्धन परिवारों की बेटियों का विवाह कराया जाएगा। योजना के तहत प्रति जोड़े एक लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि योजना के तहत कन्या के दांपत्य जीवन और गृहस्थी की स्थापना के लिए 60 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उसके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके अलावा 25 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल, बिजली और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र लाभार्थी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कन्या के अभिभावक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना और परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होना जरूरी है। विवाह के समय कन्या की आयु कम से कम 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। योजना के तहत निर्धन परिवारों की अविवाहित कन्याओं के साथ विधवा, परित्यक्ता और कानूनी रूप से तलाकशुदा महिलाओं के पुनर्विवाह का भी प्रावधान है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाणपत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed