फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur Accident news: Bike rammed into brick laden trolley, four people died on the spot, investigation cont

Mirzapur Accident news: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी बाइक, चार की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Thu, 08 Jun 2023 10:21 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 08 Jun 2023 10:21 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के पटेहरा कला निवासी सुमेश, अंकित मिश्रा उर्फ़ राम ,  बहरछठ मौजा, गणेश व रेक्सा खुर्द निवासी अर्पित पाण्डेय एक ही बाइक से अपने मित्र के बहन की शादी में खनवर माझारी गांव गए थे। गुरुवार भोर लगभग तीन बजे चारों लोग एक ही बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी सड़क हादसे में चारों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Mirzapur Accident news: Bike rammed into brick laden trolley, four people died on the spot, investigation cont
थाने पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतनगर थाना क्षेत्र के गोहिया गांव के पास लालगंज कलवारी सम्पर्क मार्ग पर गुरुवार भोर में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली में एक ही बाइक पर सवार चार लोग पीछे से टकरा गए। हादसे में  चारो की घटना स्थल पर मौत हो गई । पुलिस सभी को पीएचसी पटेहरा ले गई। जहां डॉक्टर ने भी सभी को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर को थाना संतनगर में खड़ा कराया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Fire News: वाराणसी के लक्सा में एक मकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पटेहरा कला निवासी सुमेश (16) पुत्र रवि पाल, अंकित मिश्रा उर्फ़ राम (15) पुत्र बद्री प्रसाद मिश्रा,   बहरछठ मौजा, गणेश (17) पुत्र हरिहर यादव व रेक्सा खुर्द निवासी अर्पित पाण्डेय (16) पुत्र राधेश्याम पाण्डेय  एक ही बाइक से अपने मित्र के बहन की शादी में खनवर माझारी गांव गए थे। बृहस्पतिवार भोर लगभग तीन बजे चारो लोग एक ही बाइक से घर वापस लौट रहे थे । गोहिया गांव के पास लालगंज की तरफ से ईंट लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राली पंचर होकर पहले से ही सड़क किनारे खड़ी थी। अनियंत्रित बाइक सवार चारो किशोर ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसे। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही चारो किशोर की मौत हो गयी । ग्रामीणों ने घटना की जानकारी संतनगर थाने पर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस चारो को पटेहरा पीएचसी ले गई गयी। जहां डाक्टर ने भी चारो को मृत घोषित कर दिया । घंटो मशक्कत के बाद शव का पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया । मृतक अंकित उर्फ़ राम दो भाइयो में छोटा है। सुमेश दो भाइयों में बड़ा था। गणेश छह बहनों का इकलौता भाई था। जो सबसे छोटा था। अर्पित दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संत नगर थाना अध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि खड़ी ट्रैक्टर में पीछे से बाइक सवार टकरा गए। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed