फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra's Amritesh Shukla got 324th rank in UPSC

Sonebhadra News: सोनभद्र के अमृतेश शुक्ल को यूपीएससी में 324वीं रैंक

Tue, 23 May 2023 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's Amritesh Shukla got 324th rank in UPSC
शाहगंज। देश की प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में जिले के अमृतेश शुक्ला ने सफलता हासिल की है। उन्हें परीक्षा में 324वीं रैंक मिली है। उनकी कामयाबी से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

मूल रूप से बरवां गांव निवासी अमृतेश का परिवार लंबे समय से बनारस में रहता है। उनके पिता ओमप्रकाश शुक्ला अधिवक्ता हैं तो मां नम्रता शुक्ला सीए हैं। बड़ी बहन शांभवी शुक्ला सर्जन हैं। पिता ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि अमृतेश ने सेंट जांस मड़ौली से हाईस्कूल और सनबीम वरूणा से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई की। वह अमेरिकन कंपनी में इंजीनियर हैं। नौकरी करते हुए अमृतेश ने यूपीएससी की तैयारी भी जारी रखी। उन्हें दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली है। उनके चाचा उमाकांत शुक्ल इंकम टैक्स कमिश्नर रह चुके हैं। वर्तमान में गांव पर उनके बड़े पिता गोविंद शुक्ल का परिवार रहता है। अमृतेश के दादा कृष्णानंद शुक्ल गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। अमृतेश की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed