फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra youth dies in Delhi was preparing for civil service died due to suffocation in lift

UP: सोनभद्र के युवक की दिल्ली में मौत, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था; लिफ्ट में दम घुटने से थम गई सांस

Sat, 05 Jul 2025 07:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 07:52 PM IST
सार

दिल्ली स्थित एक मार्ट में आग लगने की घटना के बाद लिफ्ट में दम घुटने से सोनभद्र के युवक की माैत हो गई। वह लिफ्ट में ही तड़पकर मर गया। हादसे के बाद बिजली कट जाने से लिफ्ट अटक गई थी।

विज्ञापन
Sonbhadra youth dies in Delhi was preparing for civil service died due to suffocation in lift
दिल्ली में धीरेंद्र सिंह की माैत से परिजनों में कोहराम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार की शाम लगी भीषण आग के दौरान दम घुटने से सोनभद्र निवासी धीरेंद्र प्रताप (25) की मौत हो गई। धीरेंद्र वहां खरीदारी के लिए मार्ट में गए थे। घटना के वक्त वह लिफ्ट में फंसे रह गए।

विज्ञापन


लिफ्ट के अंदर से ही परिजनों को फोन कर वह मदद की गुहार लगाते रहे। आरोप है कि सूचना के बाद भी धीरेंद्र को बाहर निकालने का प्रयास नहीं किया गया। देर रात तक शव सोनभद्र पहुंचेगा।
विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौंप निवासी गिरीश प्रताप सिंह नगर में प्रिंटिंग का कारोबार करते हैं। उनके छोटे पुत्र कुंवर धीरेंद्र प्रताप (25) दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे। दो दिन पहले ही धीरेंद्र रॉबर्ट्सगंज से दिल्ली गए थे। शुक्रवार की शाम घरेलू सामान खरीदने के लिए वह करोल बाग स्थित मेगा मार्ट में गए थे। इसी दौरान मेगा मार्ट में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

लिफ्ट से नीचे उतरने के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति कट कर दिए जाने से धीरेंद्र लिफ्ट में ही फंसे रह गए। परिजनों के मुताबिक लिफ्ट में धुंआ भरते देख धीरेंद्र ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन आवाज बाहर न जाने से कोई मदद नहीं मिल सकी।

इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों और परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। उनकी ओर से दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा गया। आरोप है कि लगातार शिकायत के बाद भी किसी ने भी तत्काल राहत पहुंचाने और धीरेंद्र को बाहर निकालने में रुचि नहीं दिखाई।

बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जब बचाव दल अंदर पहुंचा तो लिफ्ट में धीरेंद्र को मृत हाल में पाया गया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पिता गिरीश प्रताप ने मेगा मार्ट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed