{"_id":"680a7bf9a7e030175d0695de","slug":"sonbhadra-tops-the-state-in-mining-revenue-collection-rs-95331-crore-collected-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-127438-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खनन राजस्व वसूली में सोनभद्र प्रदेश में अव्वल, जमा हुए 953.31 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खनन राजस्व वसूली में सोनभद्र प्रदेश में अव्वल, जमा हुए 953.31 करोड़
विज्ञापन
सोनभद्र। खनन उद्योग से राजस्व वसूली में सोनभद्र ने एक बार फिर प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले ने कुल 953.31 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 10.47 करोड़ रुपये अधिक है। इस उपलब्धि पर सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने डीएम बद्रीनाथ सिंह व प्रशासनिक टीम की सराहना की है।
खनिज विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अन्य खनिजों के मद में 370.33 करोड़ रुपये की वसूली की गई, जबकि मुख्य खनिज कोयला से 582.98 करोड़ रुपये जमा हुए। पिछले वर्ष की तुलना में अन्य खनिजों से राजस्व में 33.60 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 36.27 करोड़ रुपये की जुर्माना वसूली की है। साथ ही 117 मामलों में एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई की गई है। वर्चुअल बैठक में सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने जनपद प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे अन्य जनपदों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।