फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: There was heavy faith in the rain, Sonanchal resonated with the cheers of Har Har Mahadev

सोनभद्रः बारिश पर आस्था पड़ी भारी, हर-हर महादेव की जयकारे से गुंजायमान हुआ सोनांचल

Mon, 09 Aug 2021 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: There was heavy faith in the rain, Sonanchal resonated with the cheers of Har Har Mahadev
राबर्ट्सगंज इमरती कालोनी स्थित सिद्धविनायक महादेव मंदिर में पुजन अर्चन करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को देवाधिदेव महादेव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रिमझिम बारिश होने के बाद भी भक्तों ने शिवालयों में पहुंच कर पूजन-अर्चन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भक्तों ने पूजन अर्चन किया। हर-हर महादेव के जयकारे से समूचा इलाका गुंजायमान हो गया। सुप्रसिद्ध मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

सुबह से ही राबर्ट्सगंज नगर में स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, शोभनाथ मंदिर, दंडइत बाबा मंदिर, संकट मोचन मंदिर, शीतला मंदिर, इमरती कालोनी में स्थित सिद्ध विनायक मंदिर में भक्त पहुंचने लगे थे। रौप में पहाड़ी पर विराजमान पंचमुक्खा महादेव मंदिर, बरैला में बाबा भोले शंकर के दरबार, गौरीशंकर में भोलेनाथ के दरबार में पूरे दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। सदर एसडीएम डॉ. केएस पांडेय, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल सुभाष राय अलग-अलग भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

ओबरा: सावन की तीसरे सोमवार को स्थानीय नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के अलग अलग मंदिरों में शिव के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दूध, बेल-पत्र भांग, धतूरा भोलेनाथ को समर्पित कर जलाभिषेक कर भगवान शिव की अराधना की। श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर, सेक्टर तीन पहाड़ी स्थित भूतेश्वर दरवार, सेक्टर 09 करुणेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर दो संकटमोचन मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। इसके साथ ही डाला में श्री अंचलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही लोगों की कतारें लगना शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अन्य प्रमुख मंदिरों में बाड़ी स्थित वैष्णो मंदिर, शिव मंदिर, दुवरा पहाड़ी अमरनाथ गुफा, बाजार स्थित शीतला मंदिर, हनुमान मंदिर सहित कई छोटे-बड़े मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक किया। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर दरबार में दूर दराज से आए हुए शिव भक्तों ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ जलाभिषेक किया। मंदिर के महंत मुरली तिवारी ने बताया कि श्रावण मास के प्रारंभ से अंत तक होने वाले महा रुद्राभिषेक के तीसरे दिन वैदिक आचार्यों द्वारा रुद्री पाठ एवं संस्कृत मंत्रोच्चार से भगवान आशुतोष की अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed