फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: The churning of the displaced on employment, BJP leader assured of help

सोनभद्रः रोजगार पर विस्थापितों का मंथन, भाजपा नेता ने मदद का दिया भरोसा

Sun, 08 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: The churning of the displaced on employment, BJP leader assured of help
सोनभद्र में एनसीएल बीना कोयला परियोजना आवासीय परिसर स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में शनिवार शाम भू-विस्थापितों की बैठक हुई। इस दौरान रोजगार की समस्या पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम ने किया। श्री गौतम ने कहा एनसीएल की कोयला परियोजनाओं में ओबी हटाने का कार्य कर रहीं निजी कंपनियां और एनसीएल प्रबंधन के गलत गठजोड़ के चलते विस्थापित परिवार के सदस्य बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। नेता ने कहा कि कोल प्रबंधन की गलत नीतियों और सोच के खिलाफ वह लड़ाई के लिए तैयार हैं। विस्थापित परिवार के सदस्यों ने कहा कि रोजगार के लिए बीते कई महीनों से दौड़ाया जा रहा है। उनके परिवार के सामने रोजी रोटी की समस्या हो गई है। नाराजगी जताते हुए क्षेत्र के विस्थापित और प्रभावितों ने प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाते हुए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कोटा शक्तिनगर जिला पंचायत सदस्य पानपती गुप्ता ने निजी कंपनी बीजीआर/डेको प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा छह ग्राम पंचायत मिसरा, कोहरौलिया, घरसडी, चंदुआर, जमशीला, बांसी के विस्थापितों, प्रभावितों की समस्या जल्द से जल्द नहीं सुलझाई गई तो पूरे मामले से आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना था कि हर हाल में हक दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान बबलू प्रधान, देवेंद्र गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशांत कुमार, निर्मल उर्फ रिंचु, हाजरा बेगम, संतोष दुबे, संजय तिवारी, वेदप्रकाश मिश्रा, लाल चंद गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश द्विवेदी, माधुरी मिश्रा, अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed