फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: The building of the external court will be built in Obra, one crore rupees approved from the government level

सोनभद्र: ओबरा में बनेगा वाह्य न्यायालय का भवन, शासन स्तर से एक करोड़ रुपये हुआ मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: The building of the external court will be built in Obra, one crore rupees approved from the government level
सोनभद्र के ओबरा तहसील क्षेत्र में वाह्य न्यायालय का आवासीय/अनावासीय भवन बनेगा। 10 करोड़ रुपये से बनने वाले आवासीय/अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य शुरू हुआ है या नहीं इसकी जांच के लिए सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने दिया डीआरडीए के पीडी को नामित किया है। परियोजना निदेशक ने जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है। जांच में पाया गया कि अभी तक भवनों का निर्माण कार्य शुरूु नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वाह्य न्यायालय ओबरा में आवासीय/अनावासीय भवनों का निर्माण होना है, जिसकी प्राक्कलित लागत करीब दस करोड़ रुपये है। अभी तक शासन स्तर से इस कार्य के लिए एक करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था कंसट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज यूनिट 38 उत्तर प्रदेश जल निगम को दे दी गई है। पिछले माह सीडीओ ने पीडी को धन मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू कराया या नहीं इसकी जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उक्त निर्देश केक्रम में पीडी ने मौके पर जाकर जांच किया। परियोजना निदेशक ने सीडीओ को रिपोर्ट भेजकर अवगत कराया है कि कार्य स्थल पर एक तरफ नींव निर्माण के लिए एक तरफ मिट्टी की खुदाई कराई गई है। कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।ं 118 मीटर लंबाई और 95 मीटर चौड़ाई में बनने वाले वाह्य न्यायालय आवासीय/अनावासीय भवनों का निर्माण होना है। इस संबंध परियोजना निदेशक राम शिरोमणि मौर्य ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed