फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Tension between two sides over possession of water tank

सोनभद्रः पानी टंकी पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में तनाव बरकरार, पुलिस के समझाने पर भी नहीं बनी बात

Mon, 19 Jul 2021 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Tension between two sides over possession of water tank
शक्तिनगर। बीजपुर क्षेत्र के सिंदूरी गांव में सार्वजनिक उपयोग के लिए डेढ़ दशक पूर्व बनवाई गई पानी टंकी को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई है। सोमवार को विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत करा दिया लेकिन तनाव अबभी बरकरार है।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में सिंदूर गांव के तत्कालीन ग्राम प्रधान श्यामलाल ने जल निधि योजना से लगभग दो लाख की लागत से पानी टंकी का निर्माण कराया था। अब जिस भूमि पर निर्माण हुआ था, वह इस पर अपना स्वामित्व जताने लगे हैं। पानी टंकी की बाउंड्री कर एक परिवार की ओर से कब्जा किए जाने पर सोमवार को मामला गर्म हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की टीम ने कब्जा कर रहे लोगों को हिदायत देकर काम रोकने को कहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कराया और सरकारी पानी टंकी पर किसी एक व्यक्ति को कब्जा न करने की हिदायत देकर कार्रवाई की चेतावनी दी। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप पर भी निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ। इसके चलते दोनों पक्षों में तनाव बरकरार है। इस बाबत गांव के उपेंद्र, अरबिंद, बाबूराम, इंद्र प्रताप, रणजीत, प्रह्लाद, प्रमोद आदि ने पुलिस व प्रशासन को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed