फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Teams formed to ensure night curfew, responsibility of SDM and administrative officers

सोनभद्रः नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के लिए टीमें गठित, एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मा

Thu, 26 Aug 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Teams formed to ensure night curfew, responsibility of SDM and administrative officers
देश के कई हिस्सों में फिर से कोरोना केस बढ़ने के बाद सोनभद्र जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कोराना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के लिए डीएम अभिषेक सिंह ने सभी एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। तय समय के बाद दुकान खोलने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी 22 टीमों का गठन कर भ्रमण करने को कहा है।
विज्ञापन

सीएम के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने राबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल और दुद्धी एसडीएम और तहसीलदार को कोराना गाइड लाइन का उलघंन कर दुकानें खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए सभी को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। रात बजे से सुबह छह बजे तक दुुकानें बंद रहेंगी। सभी एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को रात दस बजे के बाद दुकान खोलने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान जारी किया है। इसके अलावा हर थाने स्तर पर एक-एक टीम रात दस बजे के बाद दुकानें खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गठित कर दी है। उन्होंने मातहतों को कड़ाई से आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed