{"_id":"6127c5a98ebc3e79d268e83e","slug":"sonbhadra-teams-formed-to-ensure-night-curfew-responsibility-of-sdm-and-administrative-officers-sonbhadra-news-vns608085937","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के लिए टीमें गठित, एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के लिए टीमें गठित, एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मा
विज्ञापन
देश के कई हिस्सों में फिर से कोरोना केस बढ़ने के बाद सोनभद्र जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कोराना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के लिए डीएम अभिषेक सिंह ने सभी एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। तय समय के बाद दुकान खोलने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी 22 टीमों का गठन कर भ्रमण करने को कहा है।
सीएम के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने राबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल और दुद्धी एसडीएम और तहसीलदार को कोराना गाइड लाइन का उलघंन कर दुकानें खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए सभी को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। रात बजे से सुबह छह बजे तक दुुकानें बंद रहेंगी। सभी एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को रात दस बजे के बाद दुकान खोलने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
उधर, एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान जारी किया है। इसके अलावा हर थाने स्तर पर एक-एक टीम रात दस बजे के बाद दुकानें खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गठित कर दी है। उन्होंने मातहतों को कड़ाई से आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।