{"_id":"5e2c924f8ebc3e8c8722e610","slug":"sonbhadra-sonbhadra-news-vns507084664","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 शौचालयों के छह लाख 36 हजार रुपये का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 शौचालयों के छह लाख 36 हजार रुपये का गबन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण में जगह-जगह गड़बड़ी हुई है। घोरावल ब्लॉक के करकोली ग्राम पंचायत में शौचालयों के निर्माण में लाखों का घोटाला पकड़ा गया है। यहां के सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह ने करमा थाना में प्राथमिकी के लिए इस घोटाले के आरोप में गांव के प्रधान मनोज कुमार और तत्कालीन सचिव हफीउल्लाह (सेवानिवृत्त) के खिलाफ तहरीर दिया है। प्रधान व सचिव पर 53 शौचालयों का छह लाख 36 हजार रुपये का गबन करने का आरोप है। करमा थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गांवों को स्वच्छ रखने और लोगों को शौचालयों का प्रयोग करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन चलाया गया। इस योजना के तहत गांव-गांव में शौचालयों का निर्माण कराया गया है। तमाम गांवों में शौचालयों के लिए धनराशि भेजी गई। लेकिन कुछ ऐसे गांव हैं जहां अब तक शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है। एडीओ पंचायत घोरावल अजय सिंह ने पूर्व में घोरावल ब्लॉक के करकोली गांव में शौचालयों के निर्माण की जांच की थी। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को नौ दिसंबर 2019 को भेजी गई जांच रिपोर्ट में आख्या दिया था कि ग्राम पंचायत करकोली ब्लॉक घोरावल में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय निर्माण की उपलब्ध कराई गई धनराशि की तुलना मेें 36 शौचालयों की धनराशि का भुगतान लाभार्थियों को नहीं किया गया है। 17 शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया है। जबकि सभी 53 शौचालयों की धनराशि ग्राम पंचायत से एक वर्ष पूर्व ही आहरित कर ली गई है। इस तरह ग्राम प्रधान मनोज कुमार एवं तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव हफीउल्लाह (सेवानिवृत्त) ने 53 शौचालयों की धनराशि छह लाख 36 हजार रुपये का गबन कर लिया है। एडीओ पंचायत की आख्या के बाद डीपीआरओ आरके भारती ने ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था। इस पर शनिवार को एडीओ पंचायत अजय सिंह ने करमा थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।