फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

12 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने उठाई आवाज

Fri, 10 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के बैनर तले जिले के माध्यमिक शिक्षकों ने शुक्रवार को डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। जिलाध्यक्ष विजय राम पांडेय ने बताया कि पत्रक में माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड को भंग न करने, वित्तविहीन शिक्षकों को सेवा सुरक्षा-मानदेय देने, पुरानी पेंशन बहाल करने, शिक्षकों को चिकित्सकीय सुविधा, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने, जनशक्ति निर्धारण व्यवस्था को वापस लेने, प्रोन्नति वेतनमान में पोस्ट ग्रेजुएट की बाध्यता समाप्त करने, व्यवसायिक एवं कंप्यूटर अनुदेशकों का शिक्षक पद पर समायोजन, विशय विशेषज्ञों को पूर्व सेवा का लाभ, मूल्यांकन पारिश्रमिक सीबीएसई के बराकर करने, परिवार कल्याण प्रोत्साहन भत्ता बहाल करने, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्तियां प्रारंभ करने आदि मांगें उठाई गई हैं। जिलामंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष गुलाब राय, सत्यनारायण देव, रामनरेश सिंह, मनोहर प्रसाद, अशोक कुमार, विनोद कन्नौजिया, काशीनरेश सिंह, अश्वनी कुमार , रवींद्र देव पांडेय, निर्मल सिंह, अंबिका सिंह, संतोष कुमार, राजदेव मौर्य, प्रदीप कुमार, रामदुलारे विश्वकर्मा, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed