फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

नेटवर्क ध्वस्त करने वाले पांच लोग गिरफ्तार

Fri, 10 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
शक्तिनगर। इलाके में मौजूद कई कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क को ध्वस्त कर आम उपभोक्ताओं को बार बार मुसीबत में डालने वाले पांच आरोपियों को शुक्रवार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ में आए लोगों से 36 बैटरी बरामद की गई है। बैटरियां मोबाइल टावरों के नेटवर्किंग को बैकअप देती थी।विवरण के मुताबिक इलाके के शिवाजी नगर (पेट्रोल पंप के पास ), रविवारीय बाजार व हेलीपैड क्षेत्र में अलग अलग कंपनियों का मोबाइल टावर स्थापित हैं। इन टावरों के जरिए दर्जन भर से अधिक रहवासी क्षेत्रों के लोगों को नेटवर्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी। बीते साल के जुलाई माह में पहली बार मोबाइल टावर चोरों का निशाना बना। इसके बाद शुरू सिलसिला तीन टावरों तक जा पहुंचा और दर्जनों बैटरियां चोरी हो गईं। घटना को चुनौती मान पुलिस तफ्तीश में जुटी। इसके बाद जो सुराग मिले उसने एक एक करके पूरे मामले का राजफाश कर दिया। इस मामले में पुलिस ने यूपी व सीमावर्ती मप्र से पांच कबाड़ चोरों को पकड़ कर अलग अलग स्थानों से बैटरियों को बरामद किया। शक्ति नगर के प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का नेटवर्क कानपुर व बनारस से जुड़ा है। इस प्रकरण में पुलिस की जांच जारी है और कुछ और फरार आरोपी जल्द मय माल पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed