सोनभद्र/रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के किरहुलिया ग्राम पंचायत के पंचायत भवन कैंपस में सीआरपीएफ 148 वीं बटालियन की ओर से सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत गरीब ,असहाय व विधाओं को तीन सौ कंबल का वितरित किया गया। बच्चों को बिस्किट, स्केल, पेंसिल व टाफी भी दिया गया। कार्यक्रम में सिलहट, पनिकप कला ,गुल्लीडाढ़, किरहुलिया, कूदर, महुली, सिरसी, खोड़ैला, कठौता सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को कंबल दिय गया। इस मौके पर सीआरपीएफ के कमांडेंट मनोज शिकान ने कहा कि सरकार ने गरीब, असहायों की मदद करने के लिए हम लोगों को निर्देशित किया है। इसके तहत जाड़े के मौसम में कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। इस पुनीत कार्य में सरकार के अतिरिक्त अन्य लोगों को भी सहयोग करना चाहिए, जिससे इसका लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को मिल सके । इस दौरान डिप्टी कमांडेंट एसएस देव, सहायक कमांडेंट राजीव रतन, सीओ सदर राजकुमार त्रिपाठी, अशोक कुमार प्रभारी निरीक्षक, विजय शंकर यादव, अशोक यादव, सतीश प्रधान, अनिल सिंह मौजूद रहे। उधर राबर्ट्सगंज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से राबर्ट्सगंज सांई मंदिर पर ग़रीबों एवं असहायों में सैकड़ों कंबल बांटा गया। एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग ने कंबल बांटा। इस मौके पर हरीश अग्रवाल ,विमल जालान , गणेश अग्रवाल , अशोक जैन , कौशल शर्मा , विमल अग्रवाल , शिव साँवरिया , रामेश्वर जैन , ठाकुर प्रसाद अग्रहरी , एजाज क़ादरी , प्रीतपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।