फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

मौसम बदला, गलन बढ़ी

Thu, 09 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
अलाव तापते लोग।
सोनभद्र। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है। मंगलवार की रात से मौसम खराब होना शुरू हो गया। हालांकि सुबह कुछ देर तक हल्की बूदाबांदी तो हुई लेकिन फिर धूप निकल गई। इस बीच बुधवार शाम को मौसम फिर बदल गया। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच गलन भी बढ़ गई।शाम को बर्फीली हवा भी बह रही थी। शीतलहर चलने से बच्चे व बुजुर्ग जहां घरों में ही रहे और जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले वहीं नगर पालिका व जिला प्रशासन की तरफ से अधिकांश सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था ही नहीं की गई थी। इस बीच मंगलवार की बजाए बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम 18 व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि मंगलवार को अधिकतम 19 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन

एक पखवारे से अधिक समय से मौसम में अक्सर परिवर्तन हो जा रहा है। मौसम में इस उतार-चढ़ाव के कारण खास तौर से बच्चों व बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। इस बीच बुधवार को दिन में तो मौसम ठीक था और धूप भी निकली लेकिन शाम अचानक फिर मौसम बदल गया। बर्फीली हवा चलने से गलन भी बढ़ गई। बच्चे व बुजुर्ग सहित अन्य लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले। हालांकि कार्यदिवस होने के कारण कामगार शाम को अचानक गलन ज्यादा बढ़ जाने से परेशान रहे। टीईटी की परीक्षा होने के कारण जब परीक्षा छूटी तो जिन कुछ जगहों पर अलाव जलते दिखे, वहीं परीक्षार्थी भी आग के पास खड़े दिखे ताकि गलन भरी ठंड से थोड़ी राहत मिल सके। उधर, मौसम में आए दिन हो रहे उतार-चढ़ाव व कड़ाके की ठंड के बावजूद जिला व नगर पालिका प्रशासन अधिकांश सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं कर सका है। कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था करके जिम्मेदार सिर्फ औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed