फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

लोकलाज में उत्पीड़न को न छिपाएं, करें शिकायत

Wed, 08 Jan 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित गोष्ठी में मौजूद महिलाएं।
सोनभद्र। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता सौ मीलियंस स्माइल कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक के उरमौरा गांव में हुआ। इसमें नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने, उनकी शिक्षा, सुरक्षा समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। महिलाओं ने कहा कि महिलाएं, छात्राएं लोकलाज के भय में उत्पीड़न की घटनाओं को छिपाये नहीं बल्कि उसकी त्वरित शिकायत करें। नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए जागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन

संगोष्ठी में कुसुम पाठक, पुष्पा सिंह, मंजू गिरि ने कहा कि महिलाएं हिंसा की शिकार हो रही हैं। इससे बचने के लिए महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं घरेलू हिंसा की भी शिकार होती हैं। ऐसे में परिवार के लोगों को भी चाहिए कि वे महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का विशेष तौर पर ख्याल रखें। कुमारी अंशू अग्रहरि, प्रमिला जायसवाल संगीता पाठक का कहना था कि बेटी जैसे ही विवाह कर दूसरे के घर जाती है तो वह घरेलू हिंसा की शिकार होने लगती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि घरेलू हिंसा में सर्वाधिक रोल महिलाओं का ही होता है। जबकि उन्हें चाहिए कि वे महिलाओं के हितों के प्रति जागरूक हों, क्यों कि वह महिलाएं भी किसी के घर की बेटी रही होंगी। नीति सिंह, सुमन दूबे, शैल चौरसिया ने कहा कि समाज में महिलाओं का खुला उत्पीड़न हो रहा है। महिलाओं की सुनवाई नहीं हो रही है। जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उससे महिलाओं को कोई हित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed