फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

रेलवे स्टेशन पर गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
चोपन। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मंगलवार की सुबह जैसी ही त्रिवेणी एक्सप्रेस रुकी उसमें बैठी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन को हुई तो तत्काल स्टेशन प्रबंधक व जीआरपी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने इसकी जानकारी रेलवे अस्पताल को दी। वहां पहुंची नर्स ने महिला का उपचार किया, जिस पर गभर्वती ने एक बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। दोनों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम चरखाड़ी जिला गढ़वा झारखंड की निवासी सरोज (35) पत्नी रामकिशोर अपने पति के साथ चुनार से त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन चोपन स्टेशन के करीब पहुंची तभी महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। वह चिल्लाने लगी। यह देख यात्रियों ने उसे ढांढस बंधाया। ट्रेन चोपन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रूकी तो तत्काल इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक जेएम मिश्रा को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल स्टेशन प्रबंधक व जीआरपी चौकी प्रभारी गिरजा शंकर यादव अपने सहयोगी के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला को बोगी से नीचे उतार कर तत्काल रेलवे अस्पताल को सूचना दी। फिर नर्स संगीता देवी अपने सहयोगियों के साथ पहुंच चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया। प्लेटफार्म पर ही महिला ने एक बालक को जन्म दिया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए 108 नंबर एंबुलेंस से चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। फिर वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद टिकट निरीक्षक उमेश सिंह, ज्वाला प्रसाद ने महिला को आर्थिक मदद भी मुहैया कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed